यूं कहें तो बॉलीवुड में ब्रेकअप अब आम बात हो गई है। कब किसका किससे ब्रेकअप हो जाए कोई नही जानता। चाहें पर्दे पर हो या फिर असल लाइफ में, बॉलीवुड सितारों की जोड़ियों को लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि कौन किसे डेट कर रहा है और किससे किसकी शादी हो रही है और किसके ब्रेकअप हुए हैं।
फैंस होते हैं शॉक्ड
ऐसा भी होता है कि कुछ जोड़ियां जब अलग होती हैं तो फैंस शॉक्ड हो जाते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी जोड़ी के बारे में जिन्होंने फिल्मों में एंट्री मारते है रातों-रात अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया।
प्रियंका चोपड़ा
आज प्रियंका चोपड़ा देश में ही नही विदेशों में भी पहचानी जाती हैं। लोग उन्हें काफी प्यार देते हैं। पर जब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में सफल हुईं थी तो उससे पहले वह असीम मर्चेंट को डेट करती थीं पर प्रियंका ने असीम से ब्रेकअप कर लिया।
रणवीर सिंह
वर्तमान में सफलता के ऊंचाइयों पर पहुँचने वाले रणवीर सिंह फिल्मों में आने से पहले अहाना देओल के साथ रिलेशन में थे पर जब वह फिल्मों में आए तो उनका अहाना से ब्रेकअप हो गया।
आलिया भट्ट
अभी अधिकतर लोगों की क्रश बन चुकी आलिया भट्ट पहले अली दादरकर को डेट करती थीं पर जब उन्होंने “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” में सफलता पा ली तो उनका नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ गया और उन्होंने अली दादरकर से ब्रेकअप कर लिया।
अर्जुन कपूर
अपने फिल्मों के कारण सफलता पाने वाले अर्जुन कपूर फिल्मों में आने से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट करते थे पर अब वह दोनों अलग हो चुके हैं। अर्जुन अब मलाइका अरोरा के साथ देखे जाते हैं।
दीपिका पादुकोण
यूं तो दीपिका पादुकोण का नाम बहुत लोगों से जुड़ा पर स्टार बनने से पहले वह निहार पांड्या के साथ रिलेशन में थीं पर जब वह सफल हो गईं तो उन्होंने निहार को छोड़ना सही समझा। अभी वह रणबीर सिंह की पत्नी हैं।
आदित्य रॉय कपूर
आदित्य आज जिस मुकाम पर हैं ऐसा मुकाम बहुत कम को मिलता है पर जब वह फिल्मों में नही आए थे तो उनका रिश्ता अहाना देओल के साथ जुड़ा था। पर अब वह दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।