Ghee Benefits: सुबह-सुबह एक चमच्च घी खाने से कई बीमारियों से छुटकारा

Food Health & Fitness

हृदयरोग विशेषज्ञों के साथ मोटापे और दिल के रोगियों का सबसे अधिक गुस्सा घी पर ही उतरता है। आयुर्वेद में घी को औषधि माना गया है। इस सबसे प्राचीन आहार से सर्वदोषों का निवारण होता है।

पित्त को शांत करने में सर्वश्रेष्ठ है साथ ही कफ भी संतुलित होता है। इससे स्वस्थ वसा प्राप्त होती है, जो लिवर और रोग प्रतिरोधक प्रणाली को ठीक रखने के लिए जरूरी है। घर का बना हुआ घी बाजार के मिलावटी घी से कहीं बेहतर होता है। आइये जानते हैं घी के कुछ चमत्कारिक फायदे।

इम्युनिटी को बढ़ाता है घी

अहले सुबह घी खाना बेहद फायदेमंद है। अगर आप सुबह-सुबह एक चमच्च घी खा लेते हैं तो आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसे रेग्युलर डाइट में लेने से मेटाबॉल्जिम सही तरीके से काम करता है। इससे इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है। स्वस्थ रहने का सबसे अचूक उपाय है घी। यह शरीर के साथ-साथ मानिसक स्थिति को भी संतुलित रखता है।

पेट के समस्याओं से छुटकारा

एक शोध के अनुसार घी में ब्यूटीरिक एसिड भरपूर होता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करता है। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। घी का सेवन करने से पेट दर्द की समस्या से राहत मिलती है। ये आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। पेट के समस्याओं के लिए रामबाण दवा है घी।

कमजोरी से छुटकारा

घी में विटामिन K 2 होता है। यह शरीर में कैल्शियम पहुंचाने का काम करता है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती है।
हर दिन एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से ताकत आती है। हर रोज एक चम्मच घी दाल,चावल और रोटी के साथ खाने से कोशिका का विकास होता है।

बालों के झड़ने याददाश्त में सहायक

घी में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं। यह आपकी त्वचा को हेल्दी बनाता हैं। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग रहती है। बाल के लिए यो यह बहुत ही गुणकारी है। यह बाल के झड़ने में भी सहायक होता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो यह कारगर साबित हो सकता है।

आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो दूसरे के साथ शेयर जरूर करें।

0Shares