Low Calorie Diet से मिलता है गजब का फायदा, किन Indian Foods में होती है बहुत कम कैलोरी ? आइये जानते है

Food Health & Fitness

आज मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई हैं और इन दिनों लोगों के लिए यह चिंता का प्रमुख कारण है। आधुनिक समय में तेजी से कम कीमत वाले और उच्च कैलोरी खाद्य पदार्थों की उपलब्धता जैसे जंक फूड या फास्ट फूड जिसमें उच्च मात्रा में चीनी, नमक, वसा होता है और जब हम अपनी जीवनशैली में इसे जोड़ते हैं तो यह हमारे शरीर को पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे कम कैलोरी वाले भोजन के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर को गजब का फायदा देंगे और यह मोटापा से भी दूर रखेंगे।

अंकुरित अनाज की चाट

लोग अक्सर बाजारु चाट बड़े चाव से खाते हैं। यह स्वादिष्ट होता है पर मोटे शरीर के लिए उतना ही खतरनाक होता है। इसलिए बाजारू चाट खाने से अच्छा है आप अपने घर पर ही अंकुरित अनाज का चाट बनाएं। इसके लिए आप मूंगदाल,चने आदि को रात में भिंगो कर रख दीजिए और सुबह फिर इससे चाट बनाकर खाएं। यह लो कैलोरी के साथ आपको फाइबर और प्रोटीन भी प्रदान करेगा।

मूंग के दाल का चीला

मोटापे से परेशान व्यक्तियों के लिए यह भारतीय भोजन काफी फायदेमंद साबित होगा। इसे बनाने के लिए आप मूंग दाल को रात में भींगो कर रख दीजिए फिर इसे अगले दिन ग्राइंड करके इसमें नमक मसाला डालकर इसका पेस्ट बना लीजिए। यह कम कैलोरी के साथ स्थूल लोगों के लिए फायदेमंद होगा।

खीरे का रायता

मनुष्य के शरीर में भोजन के साथ-साथ पानी की भी आवश्यकता होती है। पानी की आवश्यकता पूरा करने के लिए खीरा काफी लाभकारी होता है। मोटे लोगों के लिए खीरे का रायता खाना शरीर को कम कैलोरी के साथ पानी भी प्रदान करता है। आप खीरे का रायता बनाकर इसमें काला नमक और काली मिर्च के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

भारतीय भोजन उपमा

आपने उपमा का नाम जरूर सुना होगा। दक्षिण भारत में लोग इसे काफी पसंद करते हैं। यह कम कैलोरी वाला भोजन होता है जो मोटापे को दूर करने में सहायक होता है। सूजी से बना हुआ इस भोजन में आप हरी सब्जियां, गाजर, शिमला मिर्च, मूंगफली आदि दालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं और अपने शरीर को लाभ पहुँचा सकते हैं।

अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे जरूर शेयर करें। यह जानकारी घरेलू नुस्खे पर आधारित है। यह आपको बस जानकारी प्रदान करने के लिए है।

0Shares