एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देवर संग पानी के अंदर की मस्ती

Entertainment

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने जो सफर तय किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी हिंदुस्तानी लड़की हैं जिनका जादू दुनियाभर में चलता है। प्रियंका जो करती हैं हटकर करती हैं। आज प्रियंका चोपड़ा जिस मुकाम पर हैं वो उन्होंने खुद अपने लिए बनाया है।


प्रियंका की फ़ोटो वायरल
इन दिनों प्रियंका खूब मस्ती कर रही हैं। प्रियंका हमेशा अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर करती हैं। अभी प्रियंका विदेश में अपना वैकेशन मना रही हैं। उनके वैकेशन के एक वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अपने स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए स्कूबा डाइविंग कर रही हैं।


प्रियंका के देवर भी रहे मौजूद
इस मस्ती में प्रियंका के देवर फ्रैंकलिन जोनस भी उनके साथ हैं। प्रियंका समुंद्र के अंदर का नजारा भी दिखा रही हैं। वहीं वह ब्लैक रंग का गोताखोर सूट पहनी हुई हैं। वह समुंद्र में उतरते ही पानी के अंदर से उनकी तस्वीरें दिखा रही हैं। समुद्र के अंदर का नजारा बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। मछलियों के साथ अन्य जीव भी काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।


इंस्टाग्राम पे शेयर किया पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पे पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘कई ऐसे दिन होते हैं, जब तनाव को शांत करना पड़ता है! भागवान की बनाई गई पानी के अंदर की दुनिया को एक्सप्लोर करने से बेहतर और क्या होगा। मैं आभारी हूं कि सियाटल के कैमरा क्रू ने मुझे पार्टी क्रैश करने दी’। प्रियंका ने कैप्शन में अपने देवर फ्रैंकलिन के लिए लिखा कि वो बहुत खुश हैं कि फ्रैंक स्कूबा डाइविंग पर संग आए। अब उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
आप भी प्रियंका के इन खूबसूरत तस्वीरों को देख सकते हैं ये क्या! एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देवर संग पानी के अंदर की मस्ती, देखें तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/CVJFD16hvh4/

0Shares