जानवरों के साथ प्रेम और करुणा के साथ व्यवहार करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है।
हालांकि,हम अक्सर इस कर्तव्य को पूरा करने में विफल रहते हैं। हमारे समाज में पशु क्रूरता के उदाहरण बहुतायत में हैं। शिकारियों ने जानवरों को उनकी त्वचा, फर और दांतों के लिए बेरहमी से मार डाला। इसने जानवरों की कई प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण बना दिया है, जिसने बदले में, हमारे ग्रह के पारिस्थितिक संतुलन को प्रभावित किया है। आज हम आपको एक रोते हुए गैंडे की भावुक तस्वीर के बारे में बताएंगे जिसमें क्रूर शिकारी गैंडे की सींग काटकर ले गए हैं।
रोते हुए गैंडे की तस्वीर
दक्षिण अफ्रीका की यह तस्वीर अत्यंत ही भावुक है। इस तस्वीर को देखकर आपको गुस्सा भी आएगा। कैसे क्रूर शिकारियों स्वर इस गैंडे का सींग काटकर निकाल लिया गया है जिसकी वजह से यह बुरी तरह घायल हो गया है। तस्वीरों में उदास गैंडे की आंखों से बहते आंसू यह बता रहे हैं कि वह कितनी पीड़ा में है। इस दक्षिणी सफेद नर गैंडे का वजन करीब दो टन है जो अब एक खुले घाव के साथ रहने के लिए मजबूर है। यह भावुक तस्वीर हर किसी को दुखी कर रही है।
तस्वीर हो रही है वायरल
उदास गैंडे की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है। हृदय को द्रवित करने वाली यह तस्वीर साउथ अफ्रीका के सर्वाइवर रिजर्व की है। इस तस्वीर को 55 वर्षीय फोटोग्राफर साइमन नीधम से ने लिया है। फोटोग्राफर साइमन नीधम साउथ अफ्रीका में कई वाइल्डलाइफ चैरिटी के लिए काम करते हैं। इस तस्वीर को जैसे ही उन्होंने इंटरनेट पर डाला यह वायरल हो गई। तस्वीर में गैंडा असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है।
शिकारी दिखाते है क्रूरता
दुनिया में गैंडों की कुल आबादी का 70 फीसदी हिस्सा दक्षिण अफ्रीका में रहता है। शिकारियों की इन पर नजर पड़ते ही यह इनका शिकार कर लेते हैं। दक्षिण अफ्रीका में इस साल अब तक 200 गैंडों को मारा जा चुका है। इनमें से ज्यादातर दुनिया भर में मशहूर क्रुगर नेशनल पार्क में मारे गए हैं। कई बार तो हैलीकॉप्टर ऑर स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल भी इन गैंडों के शिकार के लिए किया जाता है। दक्षिण अफ्रीका इस संगठित अपराध के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है।
